बठिंडा पुलिस ने पकड़ा तस्कर, हेरोइन बरामद:पिकअप में छिपाई थी खेप, बिहार का रहने वाला, फिरोजपुर जेल में कैदी से लाया था

बठिंडा जिले में पुलिस ने 1.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद फिरोजपुर जेल से ड्रग्स सप्लाई के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पिकअप ड्राइवर है, जो बठिंडा इलाके में हेरोइन की सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी दो बार ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है। पंजाब की जेलें अक्सर ड्रग्स सप्लाई के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, और यह नया मामला भी इसी कड़ी का हिस्सा है। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बारमद बठिंडा की जिला पुलिस प्रमुख ज्योति यादव बैंस ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर बठिंडा-बरनाला रोड पर एक विशेष नाका लगाया गया था। इस दौरान एक पिकअप ड्राइवर की तलाशी ली गई, जिसके पास से 1 किलो 507 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बिहार का रहने वाला तस्कर पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा निवासी बठिंडा (मूल रूप से बिहार का रहने वाला) नामक ‘पिकअप’ ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पूछताछ में राजा ने खुलासा किया कि यह हेरोइन उसे फिरोजपुर जेल में बंद राकेश उर्फ काकू ने सप्लाई करने के लिए दी थी। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि राकेश काकू को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *