बठिंडा में अकाली दल ने AAP विधायक का पुतला फूंका:विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, कार्यकर्ता बोली- महिला विरोधी टिप्पणी की

पंजाब में महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिद्धू के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। रामपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धू का एक विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग ने बड़ा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी हरगोबिंद कौर के नेतृत्व में महिलाओं ने टीसी कार्यालय के पास विधायक का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने सिद्धू और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सिद्धू की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। बीबी हरगोबिंद कौर ने बताया कि सिद्धू ने पहले ऑडियो को सार्वजनिक करने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाद में विरोध के चलते उन्होंने मामला वापस लेने का वादा किया। रामगढ़िया समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। हरगोबिंद कौर ने कहा कि वायरल ऑडियो में महिलाओं के खिलाफ सिद्धू की भाषा अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने इस मामले में न तो माफी मांगी है और न ही कोई सुधारात्मक कदम उठाया है। अकाली दल की महिला विंग ने चेतावनी दी है कि वे पंजाब सरकार और AAP विधायकों के गांवों में दौरे का विरोध करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *