पंजाब के बठिंडा जिले के बाजाखाना रोड पर गांव गिलपती के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बलराज नगर के रहने वाले सौरव (20) पुत्र जयसिंह के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए एम्स में रेफर कर दिया है। बठिंडा से गांव भोखड़ा जा रहा था। घायल युवक माली का काम करता है। वह नर्सरी से पौधे लेने जा रहा था। सहारा जन सेवा टीम ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप गिल मौके पर पहुंचे। टीम ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। सहारा टीम ने युवक के परिजनों को फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल से एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


