भास्कर न्यूज | बठिंडा ई-रिक्शा गैंग ने बठिंडा में एक और प्रवासी मजदूर को लूट का शिकार बनाया है। लाल रंग के ई रिक्शा में सवार दो लोगों ने बिहार के रहने वाले एक मजदूर से 5 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। ये वारदात कोई रात को नहीं हुई बल्कि रविवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुई है वो भी बस स्टैंड रोड के आस-पास। हैरानी इस बात की है कि एक तो प्रवासी मजदूर को लूट लिया गया और ऊपर से जब वो पुलिस चौकी गया तो वहां पहले डेढ़ घंटे तक बिठाए रखा फिर कहा कि साहिब नहीं हैं, ऐसा करो लुटेरों को ढूंढकर लेकर आओ फिर कार्रवाई करेंगे।
जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले नीतिश कुमार ने बताया कि उसने बिहार जाना था वो दूसरे जिले से बठिंडा स्टेशन पर सुबह 7 बजे उतरा था। मैं चाय पी रहा था, तभी वहां खड़े एक लाल रंग के ई रिक्शा में बैठे दो लोगों ने कहा कि बिहार की ट्रेन रात को दो बजे है उसे बस स्टैंड छोड़ देते हैं। मैं ई रिक्श में बैठ गया, दोनों मुझे बस स्टैंड से पहले ही एक गली में ले गए, इससे पहले मैं कुछ समझ पाता कि एक युवक ने मेरी जेब से पांच हजार निकाल लिए और मोबाइल छीन लिया और अपने साथी के साथ फरार हो गया। जब मैं बस स्ठैंड चोकी गय तो पहले तो कहा कि ये हमारा इलाका नहीं है। दोबारा गया तो पहले कहा नीचे चाय की दुकान पर जाओ दो चाय लेकर आओ पैसे दे रखे हैं जब मैं चाय लेने गया तो चाय वाले ने कहा कि जिसने पैसे दिए है उसको भेजो चाय नहीं दी जब वापस आया तो मुझे दो लोगों ने 10-10 रुपए दिए और फिर दो चाय लेकर आया, उसमें उसे भी थोड़ी चाय दी पीने के लिए।द करीब डेढ़ घंटे बैठा रहा फिर मुझे एक कर्मचारी ने कह कि साहिब को गए हुए हैं ऐसा करो ये हमारा नंबर लो और चोर को ढूंढो, अगर मिले तो फोन कर देना। उधर इस संबंध में डीएसपी सिटी-1 अमृतपाल सिंह का कहना था कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। उक्त मजदूर के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी तक हम पहुंच चुके हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। बता दें इससे पहले ई रिक्शा गैंग ने एक हनुमानगढ़ के राकेश से 2000 नकदी व मोबाइल फोन और हरदोई के एक प्रवासी मजदूर से मोबाइल फोन व 5 हजार की नकदी लूट ली थी। इन दोनों केसों को पुलिस अभी तक ट्रेस नहीं कर पाई है। जनवरी में ये वारदातें हुईं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।


