बठिंडा में कार लूटने वाले 4 बदमाश काबू:दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, गैंगस्टरों से तार जुडे़ होने की आशंका

पंजाब की बठिंडा पुलिस सीआईए स्टाफ-2 टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 30 जनवरी को मोहाली के खरड़ से एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने अपने जाल में फंसाया और बठिंडा के रामपुरा क्षेत्र में पहुंचकर पिस्तौल की नोक पर उसकी कार लूट ली थी। कई वारदातों को दिया अंजाम पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर के दो पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के गैंगस्टरों से संबंध होने की आशंका है और उन्होंने पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। केस दर्ज कर पूछताछ में जुटी पुलिस थाना कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही लूट की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *