बठिंडा में कॉस्मेटिक व्यापारी के मर्डर में खुलासा:दोस्त समेत चार लोगों ने ली जान; शव रोहतक में फेंका, हिरासत में पत्नी

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक कॉस्मेटिक व्यापारी की हत्या का मामला सुलझा लिया है। अबोहर के गांव ढाणी विशेषरनाथ के रहने वाले विकास सभ्रवाल की हत्या उनके दोस्त समेत चार लोगों ने की है। हत्या के उसके शव को रोहतक के खरावड़ गांव के पास ओवर ब्रिज से नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। पहचान न होने के कारण पुलिस शव का पहले ही अंतिम संस्कार करा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, विकास 9 फरवरी को दिल्ली से सामान लेने गए थे। उसी दिन उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उनका अपहरण हो गया है। परिवार वालों ने कई दिनों तक तलाश की। इसके बाद बठिंडा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रोहतक में मिली मोबाइल की लोकेशन पुलिस ने जब विकास के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह रोहतक में मिली। विकास के दोस्त सतीश कुमार से पूछताछ की गई। उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और दो दिन पहले परिवार सहित फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने विकास की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। रोहतक पुलिस ने अंतिम संस्कार करवाया आरोपियों ने तेजधार हथियार से विकास की हत्या की और शव को रोहतक में फेंक दिया। रोहतक की आईएमटी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा। 72 घंटे तक शव की पहचान न होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार करवा दिया। थाना कोतवाली बठिंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *