पंजाब में बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर नहर के पुल के पास ट्रेन से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहारा जन सेवा को सूचना मिली थी कि, बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही संस्था के सदस्य विक्की कुमार और राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक ने जींस पैंट और शर्ट पहन रखी थी। उसकी जेबों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला। सहारा टीम ने तुरंत जीआरपी को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक कहां का रहने वाला था। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रहा है ताकि मृतक की पहचान हो सके।


