बठिंडा में ट्रेन से टकराकर व्यक्ति की मौत:कुछ दिन पहले हुआ आंखों का ऑपरेशन, कम दिखाई देता था, 6 बेटियों का पिता था

बठिंडा जिले में पटियाला रेलवे लाइन पर मॉडल टाउन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान कोटश्मीर निवासी मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है, जिसकी कुछ दिन पहले ही आंखों का ऑपरेशन हुआ था और उसे कम दिखाई देता था। सहारा मुख्यालय को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, जिसमें अध्यक्ष संदीप गिल और गौतम गोयल शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव ट्रैक पर पड़ा था। टीम ने तुरंत थाना जीआरपी को सूचित किया, जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।
आधार कार्ड से हुई पहचान सहारा टीम ने पुलिस की उपस्थिति में मृतक की तलाशी ली, जिससे उसके पास से एक आधार कार्ड मिला। इससे मृतक की पहचान मुख्तियार सिंह, निवासी गुलाब की पत्ती, कोटश्मीर के रूप में हुई। जीआरपी अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक का कुछ दिन पहले आंखों का ऑपरेशन हुआ था, उसे कम दिखाई देता था और ऊंचा भी सुनाई देता था। 6 बेटियों का पिता था मुख्तियार सिंह की छह बेटियां हैं और वह बठिंडा में अपनी एक बेटी के पास रहता था। यह घटना रेलवे लाइन पार करते समय हुई। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक रेलवे लाइन पार कर रहा था या जानबूझकर ट्रेन के आगे आया। जांच में जुटी पुलिस सहारा टीम ने पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक के शव को चादर में लपेटकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के परिजनों को सहारा टीम द्वारा घटना की सूचना दे दी गई है। थाना जीआरपी ने इस मामले में धारा 194 बी एन एस एस के तहत कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *