बठिंडा में डीसी कार्यालय पर किसानों का धरना:खनौरी-संभू बॉर्डर से हटाने का विरोध, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पंजाब में खनौरी और संभू बॉर्डर से किसानों को जबरन हटाए जाने के विरोध में आज देशभर में किसान सड़कों पर उतर आए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बठिंडा में सैकड़ों किसानों ने डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर जताई चिंता भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान और किसान यूनियन लखोवाल के सरूप सिंह ने कहा कि दोनों सरकारें मिलकर किसानों को डराने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष को दबाया नहीं जा सकता। किसान नेताओं ने जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर गंभीर चिंता जताई। जल्द सभी किसान संगठन एकजुट होंगे उन्होंने कहा कि डल्लेवाल की सेहत की जिम्मेदारी पंजाब और केंद्र सरकार की है। नेताओं ने बताया कि जल्द ही सभी किसान संगठन एकजुट होंगे। वे केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ मजबूत संघर्ष करेंगे। किसान अपनी मांगों को मनवाकर रहेंगे। धरने में बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *