बठिंडा में तेजधार हथियार से हमला कर कैश छीना:4 युवकों ने रास्त रोककर मारपीट की, सामान लूटकर भागे

बठिंडा में फ्रूट रेहड़ी चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर नकदी लेकर फरार होने वाले 4 सदस्यों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली चौकी अस्पताल प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि हमें एक डीसीआर रुका (शिकायत) हासिल हुआ था। गगनदीप सिंह वेयर हाउस नजदीक अनाज मंडी के पास अपने घर जा रहा था तो चार युवक वहां खड़े थे, जिनमें से 2 को वह जानता है, वे अक्सर फल मंडी जाते हैं, इसलिए वे वहां खड़े थे। उन्होंने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी जेब से 8100 रुपए छीन लिए। उसकी बाइक को लेकर भाग गए। मामला 1 जनवरी 2025 को धारा 126, 2 के तहत 115, 2, 118, 304 और विभिन्न अन्य धाराएं मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमारी विभिन्न टीमें काम कर रही हैं और सन्नी सिंह को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 3 हनी वालिया, गुरप्रीत पीके और एक करनजीत सिंह बॉबी को ढूंढने के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *