बठिंडा में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान किसान चौक के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 513 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी हरबंस सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। किसान चौक के पास दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर खड़े मिले। उनके पास एक बैग था। पुलिस ने डीएसपी हरबंस सिंह की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा और सुखविंदर सिंह उर्फ बब्बू के रूप में हुई। दोनों बीर तालाब के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी इस हेरोइन को विभिन्न गांवों में छोटी मात्रा में सप्लाई करने वाले थे। पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें हेरोइन कहां से मिली। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी अहम जानकारियां सामने आएंगी।


