बठिंडा में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना कैनाल के प्रभारी हरजीवन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे, इसी दौरान गौरव एन्क्लेव के पास एक युवक इंद्रजीत सिंह निवासी बीड़ तालाब, जो बुलेट बाइक पर सवार था। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई और इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह हेरोइन फिरोजपुर के एक व्यक्ति के पास से लेकर आया है, जो इसे कार द्वारा बठिंडा में इंद्रजीत सिंह को सप्लाई करता था। यह हेरोइन उपलब्ध करवाई गई है और इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं उन युवाओं से अपील की गई है कि वह नशे का रास्ता छोड़ कर अपना काम करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


