बठिंडा में नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर:पत्नी करवा रही थी निर्माण, जेल में बंद युवक पर 9 ड्रग केस

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने बीड़ तलाब बस्ती में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करवाया। यह मकान ड्रग तस्कर सूरज की पत्नी बनवा रही थी। सूरज के खिलाफ पहले से ही 9 ड्रग मामले दर्ज हैं और वह हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद है। नशे के खिलाफ सरकार की जंग बठिंडा के एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। इसी कड़ी में कुछ समय पहले बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ इस बस्ती में नशा तस्करों की जांच की गई थी। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। नशा तस्करों को चेतावनी दी मौके पर एसडीएम बलकरण सिंह महल बठिंडा और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गईं। जांच में पता चला कि निर्माण के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। एसएसपी ने अन्य नशा तस्करों को चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *