पंजाब में बठिंडा जिले के गांव डूमवाली में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय विक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय बूटा सिंह के रूप में हुई है। थाना संगत पुलिस ने मृतक विक्की सिंह की मां की शिकायत पर उसके बेटे काे नशीला पदार्थ देने वाले पति-पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। गांव डूमवाली निवासी सुखप्रीत कौर ने थाना संगत पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा विक्की सिंह नशे करने का आदी था। बीती रात उसका बेटे गांव के बाहर जाने वाले रास्ते में गिरा पड़ा था। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके पास ही एक सिरिंज पड़ी हुई थी। दंपत्ती समेत तीन पर केस दर्ज पीड़िता ने बताया कि नशीला टीका लगाने के कारण उसके बेटे कह मौत हो गई। पुलिस को दर्ज करवाएं बयानों में पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित गिंदा सिंह, उसकी पत्नी सुखजीत कौर तथा गिंदा सिंह के बेट पीता सिंह निवासी डूमवाली ने उसके बेटे को नशीली पदार्थ दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। संगत थाने के सब इंस्पेक्टर चेत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के बाद आरोपित पति-पत्नी और उनके बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।


