बठिंडा में नाले के पास मिला नवजात का शव:सामाजिक संस्था ने पहुंचाया अस्पताल, बैग में डालकर रखा हुआ था

पंजाब के बठिंडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बठिंडा-श्री अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुनियाना मंडी गांव के पास एक नाले के किनारे बैग में एक नवजात का शव मिला है। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह को इस बारे में सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बैग में रखे शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। डॉक्टरों ने मृत किया घोषित संस्था के सदस्य शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में ले गए। डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. हर्षित गोयल ने बताया कि मृत नवजात एक लड़का है। उनके अनुसार शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले की सटीक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *