बठिंडा में नेशनल हाईवे पर मिला ड्राइवर का शव:खड़े ट्रक में फंसा था, डीएसपी बोलीं- ज्यादा शराब पीने के कारण अटैक आया

बठिंडा में डबवाली नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में ड्राइवर का शव मिला है। डीएसपी हिना गुप्ता ने बताया कि फिलहाल ऐसा लग रहा है कि ज्यादा शराब पीने के कारण अटैक हुआ है, लेकिन असलियत पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। मामला बठिंडा के गांव जोधपुर रूमाना का है, जहां सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता जग्गा सिंह और हरबंस सिंह को नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक में एक शव होने की सूचना मिली कि ड्राइवर बीच में कंडक्टर की सीट में फंसा हुआ है, जिसके बाद पास की थाने की पुलिस को बुलाया गया और पुलिस की मौजूदगी में उसे बाहर निकाला गया। वह मुक्तसर साहिब से बठिंडा की ओर आया था। डीएसपी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जो बठिंडा से संगत मंडी की तरफ जोधपुर रूमाना आ रहा है, डबवाली रोड पर एक ट्रक खड़ा है, जिसमें एक शव पड़ा हुआ है, ट्रक चालक का नाम दलवीर सिंह है, जो अमृतसर का रहने वाला है। श्री मुक्तसर साहिब से बठिंडा आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *