पंजाब के मौजूदा मुद्दों और किसानों के चल रहे संघर्ष को लेकर पूर्व लोकसभा सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा ने कहा कि वह किसानों के संघर्ष का पुरजोर समर्थन करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है। उन्होंने कहा कि, किसानों के संघर्ष को लेकर वे अपील करना चाहते हैं कि पंजाब के सभी राजनीतिक दल एक मंच पर आएं और किसानों के मुद्दों को केंद्र सरकार तक पहुंचाएं और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि, एक रिपोर्ट तैयार की गई, अगर वह रिपोर्ट लागू हो जाए तो किसानों की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी, इसलिए केंद्र सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। चरणजीत की रिपोर्ट लागू करने से दूर होगी समस्या उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक चन्नी ने किसानों को एमएसपी समेत उनकी मांगों का समाधान बताया था, अगर केंद्र उस रिपोर्ट को लागू कर दे तो देशभर के किसानों की समस्याएं हल हो जाएंगी और किसानों को संघर्ष की राह पर नहीं जाना पड़ेगा। ज्ञानी हरप्रीत सिंह मामले में कुछ उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि शहादत दिवस चल रहा है, इसलिए वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और आने वाले दिनों में शहादत दिवस के बाद इस मामले पर चर्चा करेंगे।


