बठिंडा में पूर्व सैनिक गिरफ्तार:लूट की झूठ कहानी बनाई, जुए में हारा एक करोड़, परिवार से छिपाने के लिए रची साजिश

बठिंडा पुलिस ने एक पूर्व सैनिक को झूठी लूट की सूचना देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी अवतार सिंह कोटली खुर्द का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया था कि बैंक से 15 लाख रुपए निकालकर जाते समय कोटशमीर के पास दो लोगों ने पिस्तौल की नोक पर उससे लूट की है। डीएसपी ग्रामीण हरजीत सिंह मान के अनुसार, जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि अवतार सिंह न तो बैंक गया था और न ही उसके पास इतनी रकम थी। पूछताछ में सामने आया कि वह 2021 से कैसीनो और जुए में एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम हार चुका है। बेंगलुरु में करता था नौकरी परिवार को यह बात छिपाने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी। अवतार सिंह बेंगलुरु में नौकरी करता था और 30 अप्रैल 2025 को उसकी सेवानिवृत्ति हुई है। पुलिस ने उसे झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *