बठिंडा में प्रेमिका से परेशान युवक ने की आत्महत्या:घर में फंदे से लटका मिला शव, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद

बठिंडा की संगूआना बस्ती में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली। शनिवार को घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। 32 वर्षीय राहुल कुमार ने आत्महत्या से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें प्रेमिका पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता सीता राम ने बताया कि उनके बेटे का एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह लगातार उनके बेटे को परेशान और ब्लैकमेल कर रही थी। इसी कारण राहुल ने यह कदम उठाया। चाचा पवन कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में राहुल ने प्रेमिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी सुसाइड नोट में प्रेमिका द्वारा कही गई सारी बातें लिखी हैं। सुसाइड नोट पुलिस के कब्जे में है। एसएचओ ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। शादीशुदा लड़की के साथ रिलेशनशिप था कैनाल थाना एसएचओ हर जीवन सिंह ने बताया कि इस युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़के के परिजनों के अनुसार यह लड़का पिछले कई सालों से एक शादीशुदा लड़की के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था, जिसके कारण उस लड़की द्वारा लड़के को परेशान किया जा रहा था। फिलहाल हम बयान दर्ज कर रहे हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि इस घटना से पहले लड़की ने मृतक लड़के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा कि लड़का मुझे गलत मैसेज करता है। जिसके अधार पर लड़के के ऊपर भी मामला दर्ज था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *