पंजाब के बठिंडा जिले में ग्रीन सिटी रोड स्थित एल फास्ट फूड की दुकान पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट, कांच की बोतलें और डंडों से हमला किया। घटना में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची नौजवान वेलफेयर सोसाइटी मामले की जानकारी मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वॉलंटियर यादविंदर कंग, साहिब सिंह और विशाल चौहान एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीन गंभीर घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में योगेश सिंगला(30), नरायण सिंगला(25) और जतिन राणा(38) शामिल हैं। योगेश फेस-3 मॉडल टाउन का रहने वाला है। दुकान लगाने को लेकर विवाद नरायण नार्थ एस्टेट का रहने वाला है और जतिन मॉडल टाउन में रहता है। थाना थर्मल के जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह दो गुटों के बीच दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद है। एक गुट के तीन और दूसरे गुट के दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


