बठिंडा में मरीज को लेने गई एम्बुलेंस पर हमला:दो नशेड़ियों ने ड्राइवर को घेरा, धारदार हथियारों से किया वार, ग्रामीणों ने बचाया

पंजाब के बठिंडा में मरीज को लेने गई एम्बुलेंस पर दो नशेड़ी युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना बुधवार देर शाम दयालपुरा मिर्जा गांव की है। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर एम्बुलेंस चालक को बचाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच मं जुट गई है। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस चालक सुखमंदर सिंह को देर शाम एक फोन आया था। उन्हें बताया गया कि दयालपुरा मिर्जा गांव में एक मरीज बेहोश है। मरीज को नथाना के सरकारी अस्पताल ले जाना था। जैसे ही एम्बुलेंस गांव में पहुंची, दो नशे में धुत युवकों ने एम्बुलेंस को घेर लिया। पुलिस ने किए दोनों आरोपी गिरफ्तार उन्होंने चालक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर एम्बुलेंस चालक को बचाया। डीएसपी फूल प्रदीप सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *