बठिंडा में मेडिकल स्टोर संचालकों का प्रदर्शन:पुलिस केस रद्द करने की मांग, मेडिकल स्टोर बंद रहे

बठिंडा में आज मेडिकल स्टोर संचालक ने प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन तलवंडी साबो सब डिवीजन के रामा मंडी में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के विरोध में आज दूसरा दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। मेडिकल सेल्समैन ने हनुमान चौक पर धरना दिया, जिसमें जिला मेडिकल एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया। जिला मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बलियावाली के अनुसार, कल प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया था। हालांकि, आज मेडिकल सेल्समैन ने अपने साथी के समर्थन में धरना देते हुए घोषणा की है कि जब तक आरोपी को रिहा नहीं किया जाता और उसके खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन और दुकानों की बंदी जारी रहेगी। विरोध स्वरूप जिले भर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हनुमान चौक पर चल रहे धरने के कारण आम नागरिकों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *