बठिंडा में रिश्वत लेने वाला कर्मचारी गिरफ्तार:ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के बदले रुपए मांगे, खुद को PSPCL का ठेकेदार बताया

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत बठिंडा में 35 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले कर्मचारी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मौड़ निवासी अमृतपाल उर्फ कद्दू के रूप में हुई है। इस व्यक्ति पर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सब-डिवीजन कार्यालय मौड़ में तैनात कर्मचारियों की ओर से रिश्वत लेने और 20,000 रुपए और मांगने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, इस गिरफ्तारी के लिए मानसा के गांव उभा निवासी भोला सिंह द्वारा दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत आधार बनी। जांच के दौरान यह सामने आया कि अमृतपाल ने खुद को पीएसपीसीएल का ठेकेदार बताते हुए ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के बदले 35,000 रुपए रिश्वत ली थी। इसके अलावा, उसने इसके लिए और 20,000 रुपये की मांग की थी। विजिलेंस ब्यूरो थाना रेंज बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *