बठिंडा में रेलवे पार्सल घर के पास मिला शव:सामाजिक संस्था ने पुलिस को दी सूचना, नहीं हो सकी पहचान

बठिंडा जिले में रेलवे पार्सल घर के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की टीम और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सहारा मुख्यालय को अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, जिसमें अध्यक्ष गौतम गोयल और विक्की कुमार शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तुरंत थाना जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी के जांच अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। नहीं हो सकी पहचान मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में मृतक बेसहारा प्रतीत हो रहा है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई पूरी होने के बाद, सहारा टीम ने शव को पूरे सम्मान के साथ अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि शव को सुरक्षित रख दिया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस दूसरी ओर, जीआरपी थाना एएसआई गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि पार्सल घर में मिले व्यक्ति के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी घर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए इश्तहार जारी किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *