बठिंडा जिले में गंगानगर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। थर्मल प्लांट के पीछे रेलवे ट्रैक के पास मिले इस शव की पहचान योगेश कुमार बंगा निवासी बीबी वाला रोड के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गिल को मिली, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिससे पुलिस और सहारा टीम को उसकी शिनाख्त करने में मदद मिली। परिजनों को दी गई सूचना सहारा टीम ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद सहारा टीम ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि प्रत्येक अज्ञात शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाता है और उसकी पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। पहचान न होने पर सहारा टीम द्वारा पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। मामले की जांच में जुटी पुलिस थाना जीआरपी के अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी और उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, लेकिन आगे की जांच जारी है। फिलहाल, शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखा गया है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


