बठिंडा में श्री दमदमा साहिब पहुंचे श्रद्धालु:नए साल पर टेका माथा, आवास के लिए विशेष व्यवस्था, लगाए गए लंगर

नए साल 2025 की शुरुआत के मौके पर श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। सिख समुदाय के चौथे गद्दी स्थल श्री दमदमा साहिब में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, और नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था नव वर्ष पर माथा टेक कर श्री दमदमा साहिब के हेड ग्रंथी गुरजंट सिंह ने कहा कि वैसे तो सिख समुदाय का नया साल चैत्र से शुरू होता है। महीनों के हिसाब से नए साल की शुरुआत के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु तख्त साहिब पर माथा टेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए उनके लिए आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर तख्त साहिब पर लंगर भी लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *