बठिंडा में सूटकेस में मिली लड़की का अधजला शव:शरीर पर चोट के निशान, पुलिस और फोरेंसिक मौके पर पहुंची

बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर एक सूटकेस में एक लड़की का अधजला शव मिला है। यह घटना गांव बेहमान दीवाना के पास सामने आई, जहां सड़क किनारे लावारिस सूटकेस में शव बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं और शव आधा जला हुआ था। आशंका है कि हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर हाईवे किनारे फेंका गया। सूचना मिलने पर बठिंडा पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है। शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी घर में 72 घंटे के लिए रखा जाएगा।लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए बयान जारी किया है। एक महत्वपूर्ण सुराग यह है कि लड़की की गर्दन के नीचे ‘काकू’ नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस पूरे पंजाब में सर्च ऑपरेशन और ‘ऑपरेशन प्रहार’ चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *