बठिंडा में होली पर नहर में डूबा युवक:त्योहार पर दोस्तों के साथ नहाने गया था; NDRF ने निकाला शव

बठिंडा में होली के दिन नहर में नहाते समय एक 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना स्थानीय आईटीआई के पास साईं नगर स्थित रजवाहे में हुई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी वह नहीं मिला। NDRF ने एक घंटे बाद शव निकाला इसके बाद सहारा टीम ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को सूचित किया। NDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। लगभग एक घंटे के बाद युवक के शव को ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी सेवक सिंह (23) के रूप में हुई है। सहारा टीम ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोस्तों के साथ नहाने गया था थाना कैनाल SHO हरजोत सिंह ने बताया कि कुछ दोस्त नहाने गए थे। इस दौरान सेवक सिंह पानी के तेज बहाव में डूब गया। बाकी दोस्तों ने भी मुश्किल से अपनी जान बचाई। परिवार के सदस्यों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। परिवार के बयान के आधार पर धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *