बठिंडा में ATM तोड़ने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार:बैंक मैनेजर की शिकयत पर पुलिस की कार्रवाई; मशीन भारी होने पर नाकाम रहे

बठिंडा जिले के रामां मंडी के गांव रामसरा में एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 28 फरवरी और 1 मार्च की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुई। अज्ञात चोरों का एक गिरोह रामसरा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पहुंचा। उन्होंने पहले एटीएम बूथ का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। मशीन में ज्यादा वजन होने से नाकाम रहे चोरों ने एटीएम मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया और इसमें सफल भी रहे। हालांकि, मशीन का वजन अधिक होने के कारण वे उसे अपने साथ ले जाने में नाकाम रहे। वे नोटों की ट्रे भी नहीं तोड़ पाए। इसके बाद चोर एटीएम को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मैनेजर की शिकायत पर हुई कार्रवाई थाना राम मंडी के एसएचओ कौर सिंह ने बताया कि एक्सिस बैंक के मैनेजर जगदीप सिंह निवासी गांव जजल के बयान पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने रवि कुमार रणजीत कुमार और हिमांशु (सभी रामां मंडी निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *