बठिंडा में NRI दंपती ने रची लूट की झूठी कहानी:मदद करने वाले खिलाड़ियों को बनाया लुटेरा, बार-बार बदले बयान

बठिंडा में एक एनआरआई दंपती द्वारा लाखों रुपए के जेवरात लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई गई। एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल के अनुसार, 16-17 फरवरी की रात को ऑस्ट्रेलिया निवासी राजिंदर कौर उर्फ सोनिया और उनके पति साहिल सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि गुनियाना में जैतो रोड पर अर्टिका सवार कुछ युवकों ने उनसे बंदूक की नोक पर जेवरात लूट लिए। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिन युवकों पर लूट का आरोप लगाया गया, वे वॉलीबॉल खिलाड़ी थे जो मैच खेलकर लौट रहे थे। वास्तविकता यह थी कि रात के समय सड़क पर दंपती आपस में झगड़ा कर रहे थे। खिलाड़ियों ने अपनी गाड़ी रोककर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दंपती ने उल्टा उनसे ही झगड़ा शुरू कर दिया और बाद में पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। जांच के दौरान एनआरआई दंपती का व्यवहार संदिग्ध रहा। वे न केवल अपना बयान दर्ज करवाने से इनकार करते रहे, बल्कि बार-बार अपने बयान भी बदलते रहे। इस पर पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *