बठिंडा रोड पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:मजदूरी करने जा रहा था युवक,आरोपी फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है

बठिंडा-बाजाखाना रोड पर गांव बलाड बिंझु के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोखड़ा गांव काम पर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलजार सिंह (38), पुत्र सुखा सिंह, निवासी गोनियाना कला के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप गिल घटनास्थल पर पहुंचे। थाना नईया वाला की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सहारा टीम ने पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक के शव को सम्मान सहित अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। गोनियाना मंडी चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक गुलजार सिंह मजदूरी करता था। अपने काम पर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *