बड़गांई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इससे पूर्व आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला लगातार पुलिस पेपर पर चल रहा है। अदालत जल्द ही आरोपियों को पुलिस पेपर सौंपेगी। जमानत पर चल रहे आरोपियों की ओर से अधिवक्ता एवं कुछ ने सशरीर उपस्थित होकर कोर्ट में अपनी हाजिरी दी। हेमंत सोरेन जमानत पर चल रहे हैं। उनकी ओर से वकील ने हाजिरी दी। मामले में बड़गांई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो. इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार को पुलिस पेपर सौंपा जाना है।


