बड़नपुर के हॉट बाजार की लगी खुली बोली:2.60 लाख में हुआ नीलाम, पंचायत सेक्रेटरी बोले- नीलामी में बरती गई पारदर्शिता

बाराबंकी में विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत बड़नपुर की हॉट बाजार का ठेका सोमवार को खुली बोली के माध्यम से 1 वर्ष के लिए नीलाम किया गया। यह बोली ग्राम विकास अधिकारी अभय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में की गई। हॉट बाजार का निर्माण वर्ष 2018-19 में तत्कालीन ग्राम प्रधान आशा वर्मा ने कराया था। हॉट बाजार की अवधि पूरी होने पर प्रतिवर्ष इसकी खुली बोली लगाई जाती है। इस वर्ष बोली की शुरुआत 1 लाख रुपए से हुई, जो बढ़ते-बढ़ते 2.60 लाख रुपए तक पहुंची। ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने सबसे अधिक बोली लगाकर 1 वर्ष के लिए हॉट बाजार का ठेका अपने नाम किया। खुली बोली के आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार वर्मा, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवेश कुमार शुक्ल, मीतपुर ग्राम प्रधान राम सिंह रावत, उत्तम वर्मा, शेखर वर्मा, सानू रावत, राजू यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी अभय कुमार शुक्ला ने बताया कि यह ठेका 1 वर्ष के लिए दिया गया है, जिसके तहत हाकिम सिंह सब्जी दुकानदारों से किराया वसूल करेंगे। बाजार की नीलामी के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती गई और क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *