बड़वाड़ी में चर्च से निकाला कैंडल मार्च:करोल सिंगिंग कर रहे समाजजन; सजी प्रभु यीशु की गौशाला

बड़वानी में ईसाई धर्मावलंबियों की ओर से बड़े दिन यानी क्रिसमस को लेकर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम नए वर्ष तक चलेंगे। शुक्रवार को समाजजनों ने केरोल सिंगिंग की शुरुआत की। इस दौरान सेंटा क्लोज की वेशभूषा में समाजजन घर-घर पहुंचने लगे। वहीं क्रिसमस को लेकर आनंद नगर स्थित कैथोलिक चर्च और राजघाट रोड स्थित मसीही मंदिर चर्च में प्रभु यीशु की गौशाला का निर्माण कर सज्जा की गई है। साथ ही चर्च, परिसर और समाज के घर-आंगन में आकर्षक सजावट नजर आने लगी है। मसीही मंदिर चर्च के कमेटी मेंबर प्रिंस मसीह ने बताया कि शाम 6 बजे ज्योति की आराधना की। वहीं इसके बाद केंडल मार्च निकाला, जो चर्च से शुरू होकर गुरुद्वारा के सामने से होकर गुजरा। वहीं इसके साथ ही केरोल सिंगिंग की शुरुआत हुई। यह सिलसिला 21 दिसंबर तक चलेगा। 22 दिसंबर को सुबह 9 बजे व्हाइट गिफ्ट संडे मनाएंगे। 24 दिसंबर को रात 8.30 बजे से क्रिसमस ड्रामा और उसके बाद रात 11.50 बजे मिड नाइट आराधना होगी। 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे क्रिसमस आराधना और बपतिस्मा होगी। इसके बाद 5 जनवरी 2024 तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सांता क्लाज की वेशभूषा में घर-घर पहुंच रहे युवा फादर थॉमस ने बताया कि 22 दिसंबर तक समाज के लोग सांता क्लाज की वेशभूषा में घर-घर पहुंचकर केरोल सिंगिग कर क्रिसमस का संदेश देंगे। 24 दिसंबर की रात को प्रभु यीशु का मसीह का जन्मदिन मनाएंगे। 25 दिसंबर को सुबह मीसा पूजन किया जाएगा। 27 दिसंबर तक क्रिसमस अंतर्गत गौशाला के दर्शन जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *