बड़वानी कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी:सरकार के एक साल के कार्यों को दर्शाया गया

प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शनी के जरिए दर्शाया है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर केंद्रित जनकल्याण पर्व विकास प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगाई गई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक राजन मंडलोई ने किया। यह लोगों के लिए सरकार के कार्य बताने के लिए लगाई है। जिसे लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर देख सकते हैं। इसमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। कैसे योजनाओं का लाभ लेना है यह भी प्रदर्शन में दर्शाया गया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर के.के. मालवीय सहित अन्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *