बड़वानी में सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड:अब तक स्कूलों के समय में बदलाव नहीं, सुबह कांपते हुए जाते हैं बच्चे

दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में वृद्धि के बाद अब ठंडी हवा का असर बढ़ने लगा है। इससे मौजूदा सप्ताह में तापमान के बारे में लगातार गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, तो रात का पारा 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में कमी के बावजूद अब तक सुबह की पाली की स्कूलों का समय नहीं बढ़ाया गया है। सुबह ठंड के दौरान बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल जाते नजर आ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, अब तक स्कूलों के समय बदलाव का कोई आदेश नहीं आया है। तेज ठंड से फसलों को फायदा तापमान में कमी आने से जनजीवन की रफ्तार मध्यम पड़ने लगी है। रात्रि के साथ दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे है। शाम होते ही अलाव जलने लगे है। उधर वातावरण में ठंडक समाते ही रबी बोवनी का सिलसिला तेज होने लगा है। जिले में जहां बीते माह ही गेहूं-चने की फसलों की बोवनी हो चुकी है, वहां फसलों को लाभ मिलने लगा है। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे शहर के अंजड़ मार्ग पर अस्थायी रूप से गर्म कपड़ों की दुकानें सज चुकी हैं। बाजार में भी दुकानों पर लोग शॉल, स्वेटर, जर्किन, मफलर की खरीदारी करने लगे हैं। तिल-गुड़ की गजक के साथ रात के समय गर्म दूध का लोग सेवन करने लगे हैं। वहीं ठेलों व होटलों पर लोग चाय की चुस्कियां लेकर गर्मी से राहत पाते नजर आ रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *