बड़वानी में 26 मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी:निर्वाचन अधिकारी ने बंद लिफाफे में लिए दावेदारों के नाम

बड़वानी में भाजपा संगठन पर्व 2024 अंतर्गत जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के 26 मंडलों के मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी बुधवार दोपहर 1 से 4 बजे तक की गई। इसमें मंडल संगठन पर्व सहयोगियों ने बूथ अध्यक्षों से पंसद के तीन-तीन नामों की चिट्ठी के माध्यम से प्राप्त किए। उन्हें बंद लिफाफे में सील बंद कर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे जाएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि बुधवार को जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले व संगठन पर्व जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल के निर्देशानुसार जिले के 26 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई। जिले की चारों विधानसभा में 1,227 बूथ हैं। दो नवीन मंडलों का निर्माण जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले ने बताया कि सुविधा व भौगोलिक दृष्टि से पूर्व में गठित 24 मंडलों का परिसीमन करते हुए दो नए मंडल बनाए। नए मंडल में सेंधवा विधानसभा में शाहपुर व पानसेमल विधानसभा में जलगोन के लिए भी रायशुमारी की गई। इनको सौंपी जिम्मेदारी सभी मंडलों में रायशुमारी के लिए विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई। बड़वानी विधानसभा के सभी मण्डलों की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन सहप्रभारी ओमप्रकाश खंडेलवाल, राजपुर विधानसभा की जिला निर्वाचन सहप्रभारी अजय यादव, सेंधवा विधानसभा की जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले व पानसेमल विधानसभा की छोटू चौधरी को जिम्मेदारी दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने बताया कि सभी नामों को सील बंद लिफाफों को जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल को सौंपा जाएगा, जो प्रत्येक मंडल से तीन-तीन नामों की पैनल बनाकर प्रदेश संगठन भेजेंगे। अंजड़ मंडल में रायशुमारी भाजपा मण्डल अंजड़ में मंडल अध्यक्ष पद के लिए बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी का कार्य किया गया। स्थानीय यादव धर्मशाला में बुधवार दोपहर 1 से 4 बजे तक बूथ अध्यक्षों से मंडल संगठन पर्व सहयोगी राजेन्द्र सोनी द्वारा रायशुमारी की गई। इस मौके पर जिला निर्वाचन सहप्रभारी अजय यादव व मंडल अध्यक्ष राजा चौहान मौजूद रहे। सहयोगी राजेन्द्र सोनी ने सभी बूथ अध्यक्षों से अलग-अलग मंडल अध्यक्ष पद के लिए पसंद के तीन-तीन नामों को चिट्ठी के माध्यम से प्राप्त किए। उन्हें बंद लिफाफे में सील किया गया। रायशुमारी से पूर्व अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया गया, जिसमें स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजा चौहान द्वारा दिया गया। जिला निर्वाचन सहप्रभारी अजय यादव द्वारा संगठन पर्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम रहे वहीं, संगठन पर्व सहयोगी राजेंद्र सोनी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम रहे इसी विचारधारा को लेकर बूथ अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को भाजपा संगठन का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष बनना गर्व की बात है। भाजपा में यह संवैधानिक पद होता है, जिससे ऑनलाइन भोपाल से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक जुड़ा रहता है। कार्यक्रम का संचालन भरत यादव ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित सभी बूथ अध्यक्षो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल से अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *