बिलासपुर| रतनपुर पुलिस ने शनिवार शाम बड़े गांजा कारोबारी को ढाई किलो गांजे के साथ पकड़ा है। कार्रवाई में पकड़े गए व्यक्ति का नाम सामने आने के बाद लोग गांजे की मात्रा को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया गांजा कारोबारी पर पहले भी पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन, हर बार वह जेल से बाहर आने के बाद वापस गांजे के कारोबार में लग जाता है।


