बांसवाड़ा| बड़ा रामद्वारा परिसर में रंगपंचमी के पावन अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन 8 मार्च को होगा। कार्यक्रम में रामधाम श्रीदेवल मेड़ता के महंत राम किशोर जी, उज्जैन रामद्वारा के महंत ध्यानीरामजी और मेड़ता धाम के उत्तराधिकारी संत रामनिवास शास्त्री शामिल होंगे। बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाशजी ने बताया कि वार्षिक उत्सव सत्संग शाम 4 से 7 बजे तक होगा, इसके बाद महाप्रसादी वितरित की जाएगी।


