बड़ेपारा में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 27 को

कांकेर| शहर से सटे ग्राम ठेलकाबोड़ के बड़े पारा में 27 मार्च को शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। हस मौके पर सुबह 9 बजे से पूजा शुरू हो जाएगा। इसमें रूद्राअभिषेक किया जाएगा। फिर हवन पूजन किया जाएगा। वेद मंत्रों के साथ भव्य पूजन होगा। शिव अभिषेक के साथ संगीतमय महाआरती की जाएगी। इसके साथ ही वेदी पूजा कर गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के अंत में भंडारा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *