बड़ौदामेव-पिनान के बीच देर रात की घटना:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक व ट्रेवलर बस की भिड़ंत, 7 घायल

भास्कर न्यूज | अलवर बड़ौदामेव-पिनान के बीच सोमवार रात को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने यात्री से भरी ट्रेवलर बस को टक्कर मार दी। हादसे में 7 जने घायल हो गए। ये लोग उज्जैन महाकाल से दर्शन कर दिल्ली वापस लौट रहे थे। दिल्ली निवासी पिंकी शर्मा ने बताया कि अपनी बेटी विम्मी और परिवार के करीब 16 सदस्यों के साथ ट्रैवलर बस से उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर चालक ने लापरवाही से ट्रक को बस के आगे घुमा दिया। ट्रक व बस में टकरा गए। हादसे में पिंकी शर्मा व उसकी बेटी विम्मी व ट्रेवलर बस चालक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य 4 जने चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलवर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के सभी घायलों को छुट्टी दे दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *