बैतूल के बडोरा क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास एक मादा स्ट्रीट डॉग को युवकों ने दो दिन बाद एक संकरी नालीनुमा पाइप से सुरक्षित बाहर निकाला। डॉग दो दिनों से पाइप में फंसी हुई थी, और इसी दौरान उसके सभी पिल्लों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, मादा डॉग ने उसी पाइप के अंदर बच्चों को जन्म दिया था। पाइप का मुंह छोटा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाई। दो दिनों तक फंसे रहने और उचित देखभाल न मिलने के कारण उसके सभी पिल्लों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एक स्थानीय रहवासी ने बेजुबान ग्रुप के कार्यकर्ताओं जंगू रागड़े, सागर करकरे और संदीप मालवीय से संपर्क किया।जिसके बाद ग्रुप के सदस्य ऋषि और नरेंद्र पांडे और सभी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के युवकों की मदद से खुदाई कर पाइप को बाहर निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद, डरी हुई मादा डॉग को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन धैर्य और सावधानी से काम करते हुए डॉग को बिना किसी चोट के आज़ाद कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय कार्य की सराहना की और भविष्य में ऐसे मामलों की तुरंत सूचना देने की अपील की।हालांकि रेस्क्यू से डॉग तो।निकल गई लेकिन उसके बच्चों की मौत हो गई।पाइप में।फंसे होने के कारण वह जन्मे बच्चों तक पहुंच ही नहीं सकी ।जिसके कारण भूख से बच्चे मर गए।


