भास्कर न्यूज | जनकपुर ब्लॉक भरतपुर के बैगा बाहुल ग्राम कन्नौज में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय कन्नौज में शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल में बीईओ मो. इस्माइल खान, एबीओ सुदर्शन पैकरा, संकुल समन्वयक रमेश पटेल और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भागीदारी िनभाई। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस कार्य से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।


