बढ़ते अपराधों को रोकने युवक कांग्रेस SP से मिले:रायगढ़ में आवेदन सौंपकर अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग, कांग्रेसी बोले- लूटपाट, बलात्कार व अन्य अपराधों से आम जनता हलाकान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर आज युवक कांग्रेस के सदस्यों ने एसपी से मुलाकात की। उन्हें एक आवेदन सौंपकर बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने अपने आवेदन में बताया है कि जिले में लगातार अपराध के मामलों में वृद्धि हो रही है, हर दिन हत्या, लूटपाट, अपहरण, बलात्कार व धार्मिक उन्माद के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे आम जनता हलाकान है और इससे माना जा रहा है कि कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो गया हो गया है। उन्होंने अपने आवेदन के माध्यम से मांग की है कि हनुमान जी के मंदिर तोड़ने के मामले में सघन जांच किया जाए और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले। इसके अलावा नशे के अवैध व प्रतिबंधित नशा व्यापार पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जुआ-सट्टा जैसे असंवैधानिक कृत्य पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इनके मास्टर माईंड को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग
कांग्रेसियों ने अपने आवेदन में कहा है कि अवैध कबाड का काम करने वालों व गैंगवार-गैंगस्टर नुमा लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस पेट्रेलिंग बढ़ाई जाए। ताकि अपराधियों में पुलिस को भय बना रहे।
लोगों के सुझाव लेकर योजना बनाए
इसके अलावा कांग्रेसियों का कहना था कि एक सर्वसमाज सर्वदलीय बैठक बुलाकर लोगों से सुझाव लेकर योजना बनाई जाए। साथ ही जगह-जगह पर पुलिस विभाग द्वारा CCTV कैमरे लगाए जाए और सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए धर्मिक उन्मादी संदेश भेजने वालो पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *