बढ़िया क्वालिटी स्टील का झांसा देकर कारोबारी से 25 लाख रुपए की ठगी

लुधियाना| बढ़िया क्वालिटी का स्टील देने का झांसा देकर एक कारोबारी से 25 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी अनिल सूद निवासी गोल्ड होम, बसंत एवेन्यू के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता भगत भल्ला निवासी राजेंद्र नगर, दिल्ली ने बताया कि उसने अनिल सूद से हाई स्पीड स्टील ग्रेड एम2एम35 मंगवाया था और इसके लिए 25 लाख रुपए का भुगतान किया था। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने तय क्वालिटी का स्टील न भेजकर किसी और ब्रांड का स्टील भेज दिया और माल वापस भी नहीं लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कई महीनों तक मामले की जांच की और उसके बाद थाना शिमलापुरी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच अधिकारी जतिंदर कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *