चिल्फी घाटी| वनांचल में रात का पारा 5 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके चलते यहां ठंड बढ़ गई है। पुआल के ढेर और फूल पत्तियों पर ओस की बूंदें जमने लगीं है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिनभर लोग स्वेटर और गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। ठंड अधिक होने से लोग मॉर्निंग वाक पर देर से निकलने लगे हैं। कामगार लोग सुबह 8 बजे की जगह 9 बजे के बाद काम पर आते हैं।


