छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के काफिले में नीली बत्ती लगाकर घुसने वाले आरोपी वाहन चालक को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुपेला पुलिस ने पहले उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की, लेकिन जब भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया तो उसके बाद उतई पुलिस ने फिर से आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेजा। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 10 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग प्रवास पर थे। इस दौरान उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलूद गांव के पास से जब वो गुजरे तो एक नीली बत्ती लगी इनोवा गाड़ी CG 07 CJ 9968 उनके काफिले में घुस गई और उनके साथ साथ चलने लगी। नीली बत्ती लगी गाड़ी का वाहन चालक इतनी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था कि उसने बिना की डर और भय के सीधे खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए डीप्टी सीएम के काफिले में घुस गया। इसके बाद वो काफिले के साथ साथ भिलाई की तरफ जाने लगा। जब इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजुकमार दबे को हुई तो उन्होंने तुरंत उस गाड़ी को रुकवाया। पूछताछ करने पर ड्राइवर ने अपना नाम दया सिंह राजपूत निवासी तालपुरी भिलाई बताया। उसने बताया कि उसकी गाड़ी पहले पुलिस विभाग में लगी थी। एक सप्ताह पहले वहां से निकली, लेकिन वो नीली बत्ती नहीं हटाया और उसे लगाए लगाए ही बुकिंग करने लगा। उतई पुलिस ने धारा 281, 125 बीएनएस एवं मोटरयान अधिनियम की धारा 108, 177, 184 के तहत् मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेजा। बड़ी पहुंच के चलते चालक पर कार्रवाई मालिक को छोड़ा दुर्ग पुलिस ने उप मुख्यमंत्री के काफिले में नीली बत्ती लगाकर चलाने के आरोप में ड्राइवर पर तो कार्रवाई कर दी, लेकिन ऊंची पहुंच के चलते गाड़ी के मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि जब भास्कर ने ड्राइवर दया सिंह राजपूत से बात की तो उसने बताया कि गाड़ी नेवई निवासी चंपालाल टंडन की है। चंपा लाल की पकड़ अधिकारियों तक है, इसलिए ड्राइवर के खिलाफ तो कार्रवाई हुई, लेकिन नीली बत्ती लगाकर बुकिंग के लिए गाड़ी भेजने वाले मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नीली बत्ती लगाकर करता था बुकिंग गाड़ी के चालक ने बताया गाड़ी नेवई निवासी चंपालाल टंडन की है। यह गाड़ी पहले पुलिस लाइन दुर्ग में लगी हुई थी। एक हफ्ते पहले ही उसे वहां से निकाला गया है। इसलिए वो गाड़ी से नीली बत्ती हटाना भूल गया। इसके बाद वो बत्ती लगाए लगाए ही लोगों की बुलिक लेने लगा। इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए
1- डिप्टी सीएम अरुण साव की सुरक्षा में सेंध:दुर्ग में काफिले के साथ चली नीली बत्ती लगी गाड़ी, ड्राइवर बोला-जल्दी पहुंचने के लिए ऐसा किया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डिप्टी सीएम अरुण साव की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जब उनका काफिला रायपुर से भिलाई आ रहा था, तभी अचानक उनके काफिले में नीली बत्ती लगी एक इनोवा कार आ गई। जैसे ही पुलिस को पता चला कि कार पुलिस की नहीं है, तो उसे रोककर कार्रवाई की गई। यहां पढ़िए पूरी खबर
2 – डिप्टी सीएम के काफिले के वाहन ने मारी टक्कर:बिलासपुर से मुंगेली जाते समय हादसा; युवक का पैर टूटा, इलाज जारी छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले में शामिल एक वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर से लोरमी आ रहे थे। यहां पढ़िए पूरी खबर


