रायपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के फतेशाह मार्केट में निगरानी बदमाश ने रंगदारी ना देने पर मैकेनिक सहित चार लोगों से मारपीट कर दी। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने देर रात कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा इमरान खान और आरोपी का नाम वसीम खान उर्फ मम्मा पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता इमरान खान ने पुलिस को बताया, कि वो फतेशाह मार्केट में न्यू प्रीमियर आटो रिपेयरिंग वर्क शाप के नाम से दुकान चलाता है। 18 फरवरी की रात 9.20 बजे नशे में वसीम खान उर्फ मम्मा आया और शराब खरीदने के लिए 500-1000 रुपए मांगे। इमरान ने पैसे देने से मना किया तो उसे धक्का मारा और दुकान में काम करने वाले फैजान से पैसे मांगे। फैजान ने भी पैसे देने से मना किया तो आरोपी गालियां देने हुए मारपीट करने लगा। इमरान–फैजान से मारपीट करने के बाद दुकान में गाड़ी बनवाने आए ग्राहक मोईन से आरोपी ने पैसे मांगे। मोईन ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी वसीम ने हथौडी लेकर उसे मारने का प्रयास किया। राहगीरों ने उसे हटाने की कोशिश की, तो दुकान के पास खड़े मोहम्मद फैजान खान, मोहम्मद जुबैर, वसीम अहमद से भी मारपीट की। घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराकर पीड़ित इमरान खान उर्फ मम्मा की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। पीड़ितों के साथ मुस्लिम समुदाय के सदस्य पहुंचे थाना पीड़ित इमरान खान के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग देर रात कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है, कि देर रात विवाद करने के बाद आरोपी ने दोबारा पीड़ितों के पास पहुंचकर धमकियां दी है।


