बदमाशों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे:बिना सत्यापन रह रहे किराएदार और मकान के खिलाफ होगी कार्रवाई, एक माह चलेगा अभियान

क्राइम को कंट्रोल करने के लिए बाड़मेर पुलिस ने नई पहल करते हुए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया गया। इसकी शुरूआत बाड़मेर एसपी ने रिको थाना इलाके से की है। सर्वे के दौरान किराएदार का नाम, काम, निवासी सहित सारी चीजों की रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। आपको बता दे कि किराए पर रहने वाले बदमाश के साथ पनाह देने वाले मालिकों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने अपराध में शामिल होने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर दी है। पुलिस सर्वे के जरिए किराए पर लोगों का वेरिफिकेशन भी करेगी। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने कहा कि बदमाश के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि वह अपराधी है। उसकी पहचान करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। बदमाश को किराए पर मकान देने पर मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बाड़मेर शहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाके के युवा पढ़ाई के लिए रहते है। इस आड़ में कई बदमाश भी मकान किराए पर लेकर रहते है। बीते दिनों बाड़मेर पुलिस ने शास्त्री नगर में पढ़ाई की आड़ में रह रहे बदमाशों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए थे। वहीं मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई थी। पुलिस ने रीको थाना इलाके से बुधवार को डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया। अभियान की शुरूआत एडवोकेट श्रवण सिंह वकील के घर से की। इस दौरान बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी जस्साराम बोस, डीएसपी रमेश कुमार मीणा, रीको थानाधिकारी मनोज सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया – नए साल से डोर-टू-डोर सर्वे अभियान की शुरूआत की गई है। बाड़मेर में क्राइम को रोकना है। किराए के मकान में शहर में रहे है। जो रोजना कोई न कोई घटना करते है। नशे की प्रवृति में लिप्त है। उनको रोकने के लिए हर घर में डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। बाहर का किराएदार है उसका सत्यापन किया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान करेंगे जो लोग बाहर के रह रहे है। अगर वो लोग क्राइम में शामिल है उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अपील करते हुए कहा कि पुलिस को सूचना देकर उसका सत्यापन करवाएं। किसी चेहरे से पता नहीं चलता है कि वो आदमी अपराधी है। एक-दो केस में मकान मालिक को अपराधी बनाए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *