बदमाशों ने घर में खड़ी जीप के शीशे फोड़े, तीन अन्य कारों पर भी स्क्रेच कर पहुंचाया नुकसान

बारां| शहर में गुरुवार देर शाम को बदमाशों ने एक मकान में खड़ी जीप के शीशे तोड़ दिए। साथ ही करीब कॉलोनी में आसपास मकानों के बाहर खड़ी तीन-चार कारों पर भी स्क्रेच कर नुकसान पहुंचाया है। इसको लेकर बाबजी नगर निवासी दीपक प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया है कि गुरुवार शाम को उसकी थार जीप उसके घर में अंदर खड़ी थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने पत्थर फेंक से जीप के शीशे फोड़ दिए। साथ ही आसपास के मकानों के बाहर खड़ी कारों पर भी बैखौफ बदमाशों ने स्क्रैच कर नुकसान पहुंचाया है। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी। साथ ही कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *